मुरादाबाद : ई-रिक्शा के नीचे दबकर फर्मकर्मी की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में फार्मकर्मी की मौत हो गई। वह ई-रिक्शा पर सामान लादकर लंगड़े की पुलिया जा रहे था। डबल फाटक पुल पर अचानक ई-रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा के नीचे दबकर फर्मकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में फार्मकर्मी की मौत हो गई। वह ई-रिक्शा पर सामान लादकर लंगड़े की पुलिया जा रहे था। डबल फाटक पुल पर अचानक ई-रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा के नीचे दबकर फर्मकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
कटघर के करूला मियां कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय आसिफ पीतल फार्म में पॉलिश का काम करता था। रविवार देर रात वह ई रिक्शा में माल लादकर लंगड़े की पुलिया जा रहा था। डबल फाटक पुल पर डिवाइडर पर अचानक ई-रिक्शा का पहिया चढ़ गया। इससे माल लदी ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा चालक के नीचे दबकर आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक ने घटना की सूचना तत्काल आसिफ की पत्नी सायमा को दी। सायमा घायल पति को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को कटघर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आसिफ के बड़े भाई असलम ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी शर्मा के अलावा दो बेटियां अलीना और अड्डू तथा दो बेटे अली और रोहान हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
