भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सपा में हुए शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी का दामन थाम लिया। सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से 2002 में विधायक बने थे। सपा की ओर से सोशल …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी का दामन थाम लिया। सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा सीट से 2002 में विधायक बने थे।
सपा की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी गयी है। इकबाल सिंह ने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर बताया गया, “सपा का बढ़ता कारवां।
पढ़ें: काशी विश्वनाथ में दर्शन के लिए पर्यटकों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानिए….
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह जी अपने साथियों के साथ सपा में हुए शामिल। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। अखिलेश की ओर से सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाते हुये तस्वीर भी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गयी है।
प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को विशेष सचिव ने जारी किया आदेश
राजधानी समेत प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों को अपने-अपने यहां तैनात शिक्षकों को शैक्षणित पदों पर प्रमोशन की कार्रवाई पूरी करनी होगी। इसके बाद 15 जनवरी तक हर हाल में जवाब भी देना होगा। विशेष सचिव उच्च शिक्षा मनोज कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य विश्वविद्यालयों के सभी कुलसचिव इस बात पर ध्यान दें कि वह शैक्षणित पदों पर कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएसएम) के अंतर्गत प्रोन्नति की कार्यवाही पूरी की जानी चाहिए।इसके साथ ही अब तक की गयी कार्रवाई की आख्या भी मांगी गयी है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
