बरेली: बार एसोसिएशन के 2 वर्षीय चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे तक 46 प्रतिशत पड़े वोट
बरेली, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के 2 वर्षीय चुनाव के लिए सोमवार को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू हो गया। कचहरी स्थित बगिया परिसर में चुनाव पैनल की ओर से मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 7 बूथों पर 2056 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है । दोपहर 2 बजे …
बरेली, अमृत विचार। बरेली बार एसोसिएशन के 2 वर्षीय चुनाव के लिए सोमवार को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू हो गया। कचहरी स्थित बगिया परिसर में चुनाव पैनल की ओर से मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 7 बूथों पर 2056 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है । दोपहर 2 बजे तक कुल 46 प्रतिशत (952) मतदाताओं ने विभिन्न पदों पर खड़े 66 प्रत्याशियो के लिए मतदान कर दिया है, शाम 5 बजे तक 17 सौ से अधिक मतदाता के वोटिंग करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान भारी पुलिस बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात है । महिला अधिवक्ता भी वोटिंग को लेकर खासी उत्साहित नजर आ रहीं हैं।
इसे भी पढ़ें…
