महिंद्रा समूह ने वाहन स्क्रैपिंग इकाइयां स्थापित करने को महाराष्ट्र सरकार से किया समझौता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महिंद्रा समूह ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में कई वाहन स्क्रैपिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड, जो सीरो ब्रांड के तहत रीसाइक्लिंग संयंत्रों का संचालन करती है, के पास पहले ही पुणे में एक …

नई दिल्ली। महिंद्रा समूह ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में कई वाहन स्क्रैपिंग इकाइयां स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड, जो सीरो ब्रांड के तहत रीसाइक्लिंग संयंत्रों का संचालन करती है, के पास पहले ही पुणे में एक रीसाइक्लिंग संयंत्र है।

कंपनी मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और नासिक में चार नए संयंत्र स्थापित करना चाहती है। समूह ने एक बयान में कहा कि इन संयंत्रों की सालाना क्षमता 40,000 वाहनों की होगी और ये सभी कानूनी और पर्यावरणीय मानदंडों के अनुसार यात्री और वाणिज्यिक वाहनों का पुनर्चक्रण कर सकेंगे। कंपनी के पास इस समय देश भर में 11 रीसाइक्लिंग संयंत्र हैं।

इसे भी पढ़ें…

नवंबर में घरेलू खुदरा बिक्री महामारी से पहले के स्तर से नौ प्रतिशत बढ़ी

संबंधित समाचार