बहराइच: घने कोहरे में रोडवेज बस और ट्रक में हुई भिड़ंत, चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नंदवल गांव से सवारियों को बैठाने जा रही रोडवेज बस की घने कोहरे में ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया, जबकि बस में बैठे सवारी बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवहन विभाग के एआरएम ने मौके का जायजा लिया है। तराई में …

बहराइच। जिले के नंदवल गांव से सवारियों को बैठाने जा रही रोडवेज बस की घने कोहरे में ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया, जबकि बस में बैठे सवारी बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिवहन विभाग के एआरएम ने मौके का जायजा लिया है। तराई में इस समय घना कोहरा छाया रहता है। घने कोहरे के चलते सड़क पर दृश्यता काफी कम हो रही है।

ऐसे में वाहनों की भिड़ंत हो रही है। महसी के नंदवल से प्रतिदिन रोडवेज बस का संचालन होता है। जिसके लिए सोमवार बस चालक सवारियों को लाने बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल जा रही थी। जबकि भौंरी चारीगाह से बालू लादकर ट्रक जा रहा था। ट्रक वजीरगंज की ओर जा रही थी।

थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि सुबह आठ बजे नंदवल के निकट ही रोडवेज बस और ट्रक में घने कोहरे के चलते भिड़ंत हो गई। जिससे रोडवेज बस का चालक रूपेंद्र शुक्ला घायल हो गए। घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया।

पढ़ें: अमेठी: कड़ाके की ठंड में भी नहीं जल रहे अलाव, प्रसासन बना उदासीन

वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिवहन विभाग के एआरएम मोहम्मद इरफान ने मौके का मुआयना किया। साथ ही दुर्घटना में हुए क्षति की जानकारी ली। एआरएम ने बताया कि सुबह बस में मात्र पांच से छह सवारी ही थे। लेकिन स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया।

बहराइच: पंचायत उपचुनाव में दो बजे तक 65 फीसदी हुआ मतदान

जिले में तीन प्रधान व दो सदस्य ग्राम पंचायतों के लिए चल रहे मतदान में दोपहर दो बजे तक 65 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर लगी हुई है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार