मुरादाबाद : बेसिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 21 से, आठ ब्लॉकों की टीमें लेंगी हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों की जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 21-22 दिसंबर को होगी। इसमें जिले की आठ ब्लॉकों की टीमें शामिल होंगीं। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र छात्राओं की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सोनकपुर स्टेडियम में दो दिन चलेगी। जिला स्तरीय …

मुरादाबाद। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों की जिला स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता 21-22 दिसंबर को होगी। इसमें जिले की आठ ब्लॉकों की टीमें शामिल होंगीं। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र छात्राओं की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सोनकपुर स्टेडियम में दो दिन चलेगी।

जिला स्तरीय खेल स्पर्धा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। इन टीमों के छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्‌डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्सी दौड़, रेस, गोला फेंक आदि में अपना दम खम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

खंड शिक्षाधिकारी नगर भुवन प्रकाश ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को सुबह दस बजे किया जाएगा। दो दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर की विजेता टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को मेडल, ट्राफी आदि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

संबंधित समाचार