बहराइच: ग्रामीण ने जंगल से काटा शीशम का पेड़, वन विभाग ने किया सीज
बहराइच। नौबना गांव निवासी एक ग्रामीण ने जंगल से दो शीशम के पेड़ काट डाला। इसके बाद बोटा बनाकर बिक्री की फिराक में था। वन विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए लकड़ी बरामद किया। उसे सीज कर दिया है। जबकि ग्रामीण के विरुद्ध 2.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व में …
बहराइच। नौबना गांव निवासी एक ग्रामीण ने जंगल से दो शीशम के पेड़ काट डाला। इसके बाद बोटा बनाकर बिक्री की फिराक में था। वन विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए लकड़ी बरामद किया। उसे सीज कर दिया है। जबकि ग्रामीण के विरुद्ध 2.20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व में पेड़ों की कटान पर रोक है। इसके बावजूद तस्कर लकड़ी की कटान चोरी छिपे करते हैं। ककरहा रेंज के जंगल में देर रात को दो शीशम के पेड़ ग्रामीण ने काट डाला। इसके बाद उसे बिक्री करने के लिए बोटा बना लिया। इसकी जानकारी वन दरोगा आलोक मणि त्रिपाठी को लगी।
वन विभाग दरोगा टीम के साथ पहुंचे। वन दरोगा ने बताया कि ककरहा रेंज के नौबना गांव निवासी संजय मौर्य पुत्र सुरेश कुमार के यहां से लकड़ी बरामद हुई है। बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि लकड़ी कटान के मामले में 2.20 लाख रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। साथ ही कार्य वाई की चेतावनी दी गई है।
आबकारी विभाग की छापेमारी में 105 लीटर शराब बरामद
बहराइच। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को आबकारी टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी की। मौके से 105 लीटर कच्ची शराब और दो क्विंटल लहन बरामद किया गया। जिसे टीम ने नष्ट करा दिया है। तीन थाना क्षेत्र में शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। विभाग के मुताबिक निरंतर अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-विशेष रिपोर्ट : कोविड संकट से दुनिया के तौर-तरीकों में आए कई बदलाव, समस्याओं के बीच लोगों ने सीखे अनूठे सबक
