लखनऊ: भाकियू के आह्वान पर जुटे सैकड़ों किसान, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दिल्ली में किसान संगठनों के आंदोलन वापसी के बाद राजधानी में भाकियू के आह्वान पर किसानों ने डेरा डाल दिया है। कर्जा माफी सहित दस हजार रुपए पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। हाथों में गन्ना लेकर बड़ी संख्या में डालीगंज स्थित गन्ना संस्थान में जुटे किसानों …

लखनऊ। दिल्ली में किसान संगठनों के आंदोलन वापसी के बाद राजधानी में भाकियू के आह्वान पर किसानों ने डेरा डाल दिया है। कर्जा माफी सहित दस हजार रुपए पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। हाथों में गन्ना लेकर बड़ी संख्या में डालीगंज स्थित गन्ना संस्थान में जुटे किसानों ने नारेबाजी कर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया।

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान अनिश्चितकालीन धरना देने एकत्र हुए। धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि, देश की खुशहाली का रास्ता खलिहान से होकर जाता है, लेकिन देश को खुशहाल बनाने वाला किसान बेहाल है।

सरकार लगातार किसानों की अपेक्षा कर रही है। सरकार से किसान आयोग के गठन की मांग करते हुए उनका कर्जा माफी की मांग की। धरने में प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी, प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्र, तारा सिंह बिष्ट सहित कई जिलों के किसान मौजूद रहे।

कल प्रयागराज में मोदी दो लाख से अधिक मातृशक्ति से होंगे रूबरू

पीएम मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ में दो लाख से अधिक महिलाओं से रूबरू होंगे। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के अनुसार मोदी दोपहर एक बजे आयोजित इस समारोह में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के बैंक खाते में एक हजार करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित करने के अलावा 202 पूरक पोषण निर्माण इकाइयों (सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट) की आधारशिला भी रखेंगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लकि करें- कल प्रयागराज में मोदी दो लाख से अधिक मातृशक्ति से होंगे रूबरू

संबंधित समाचार