कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव की भीड़ इकट्ठा होने पर उक्त युवक की पहचान संतोष साहनी के रुप में हुई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। सोमवार को सुबह दस बजे …

कुशीनगर। जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव की भीड़ इकट्ठा होने पर उक्त युवक की पहचान संतोष साहनी के रुप में हुई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
सोमवार को सुबह दस बजे सकरौली गांव व सटे गांव टिकरी के बीच एक गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक की लाश मिली। सुबह खेत में काम करने गये ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दिया।

वहीं शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। देखते देखते सकरौली गांव के लोगों ने शव देख शव को पहचान लिया। जिसकी पहचान सकरौली गांव निवासी संतोष साहनी पुत्र रामचरित्र उम 28 वर्ष के रुप में हुई। संतोष के शव मिलने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनका रोते रोते बुरा हाल हो गया। वहीं मृतक संतोष के पिता ने बताया कि एक हफ्ते पहले वह मुम्बई से घर आया है। वह रविवार को शाम को अपनी अपनी पत्नी से एक हजार रुपए लेकर घर से निकला जहां सुबह उसकी लाश मिली।

मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर दिया है।मृतक के तीन बच्चे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।तथा मृतक के पिता के तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर शीघ्र पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओमिक्रॉन से बचाव को लोगों के लिए सैंपल, सतर्कता बरतने की अपील

संबंधित समाचार