सीतापुर: महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा तीन लाख का माल
रेउसा, सीतापुर। थाना क्षेत्र में रविवार की रात बदमाशों, चोरों ने कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बदमाशों ने कस्बे के एक घर में घुस कर महिला निशाने पर लेकर नकदी, जेवर सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया, वहीं एक अन्य घर से 50 हजार की नकदी …
रेउसा, सीतापुर। थाना क्षेत्र में रविवार की रात बदमाशों, चोरों ने कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। बदमाशों ने कस्बे के एक घर में घुस कर महिला निशाने पर लेकर नकदी, जेवर सहित करीब तीन लाख का माल पार कर दिया, वहीं एक अन्य घर से 50 हजार की नकदी व जेवर सहित करीब एक लाख का माल चोरी कर लिया गया। एक अन्य घर में चोर दरवाजा खोल कर घुस रहे थे, आहट पाकर जागे गृहस्वामी के शोर मचाने पर चोर भाग निकले।
खबर पाकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रेउसा कस्बे में महमूदाबाद रोड स्थित सुंदर नगर मोहल्ले में रविवार की रात बेखौफ बदमाश यहीं के निवासी शिव बालक के घर दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घुस गए। जिसके बाद बदमाशों ने गृहस्वामिनी निर्मला देवी पत्नी शिव बालक को घर में ही बंधक बना लिया।
बताते हैं कि बदमाशों ने निर्मला देवी को निशाने पर लेकर जान से मारने की धमकी दी और उसके घर में रखे 35 हजार रुपए की नगदी, करीब ढाई लाख रुपए के आभूषण लूट लिए। वारदार अंजाम देने के बाद बदमाश यहां से भाग निकले। बताया जाता है कि शिवबालक की बेटी कोमल की शादी 16 फरवरी को होनी थी। जिसके लिए परिजन शादी की तैयारी में लगे थे।
जेवर भी शादी के लिए लाए गए थे। लूटपाट के बाद अब शिव बालक के सामने मुश्किलें खड़ी हों गई। उसने पुलिस को सूचना दे दी है। इसके अलावा इसी रात संदरनगर निवासी सुशील श्रीवास्तव पुत्र मथुरा प्रसाद श्रीवास्तव के घर में भी चोर घुसे। यहां से चोरों ने 50 हजार की नकदी, जेवर आदि पार कर ले गए। रेउसा कस्बे के ही राजेश सिंह के घर का दरवाजा खोल कर चोर घर में घुसे। खटपट की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। घरवालों की आहट पाकर चोर भाग निकले।
पीड़ितों द्वारा डायल 112 पुलिस को फोन घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी पाकर थाना थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचे। तब तक चोर भाग निकले। एसओ का कहना है कि मामलों की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: नंदीग्राम में आयोजित हुआ 23वां भरतकुंड महोत्सव, वृंदावन के कलाकारों ने खेली फूलों की होली
