महिलाओं के हक के लिए लड़ रही कांग्रेस : कटारिया
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ‘महंगाई घटाओ, भाजपा भगाओ’ प्रतिज्ञा शक्ति पदयात्रा कमेटी के आह्वान पर निकाली गई। यात्रा रहरा अड्डे से लेकर तहसील कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा की देश-प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीवन मुश्किल कर दिया है। उसके लिए …
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ‘महंगाई घटाओ, भाजपा भगाओ’ प्रतिज्ञा शक्ति पदयात्रा कमेटी के आह्वान पर निकाली गई। यात्रा रहरा अड्डे से लेकर तहसील कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई।
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा की देश-प्रदेश में कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीवन मुश्किल कर दिया है। उसके लिए योगी और मोदी सरकार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं के हक और सम्मान के लिए लड़ रही हैं। महंगाई के खिलाफ देश और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ महिलाओं, नौजवानों व बुजुर्गों ने प्रतिज्ञा शक्ति यात्रा निकाली है। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन जब तक जारी रहेगा, जब तक प्रदेश से योगी सरकार और देश से मोदी सरकार को नहीं उखाड़ फेंका जाता है।
प्रतिज्ञा शक्ति यात्रा में जिला महासचिव कुंवर आसिम हुसैन साबरी, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, नगराध्यक्ष चुन्नं भारती, विनोद कुमार सक्सेना, हरिओम पुष्कर, दीपक जाटव, लोकेश कुमार गुर्जर, राजीव कुमार राणा, स्वराज सिंह राणा, मेखपाल खड़गवंशी, मेहताब हुसैन, शकील अहमद, पिंटू कटारिया आदि शामिल रहे।
