सीतापुर: भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 33 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 960 लीटर अवैध शराब के साथ ही नौ शराब बनाने की भट्टी बरामद की गई है। पुलिस ने 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने …

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 960 लीटर अवैध शराब के साथ ही नौ शराब बनाने की भट्टी बरामद की गई है। पुलिस ने 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना रामकोट पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इसी तरह थाना कमलापुर पुलिस ने 20 लीटर शराब केे साथ एक भट्ठी और साथ ही एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की है। थाना तम्बौर पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्ठी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर व मछरेहटा पुलिस ने 20-20 लीटर शराब के एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली देहात व रेउसा पुलिस ने 20-20 लीटर शराब के साथ दो शराब बनाने की भट्टी बरामद कर साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना तालगांव सेे पुलिस ने सौ लीटर शराब व एक भट्ठी के साथ ही पांच अभियुक्त पकड़े गए।

थाना सदरपुर पुलिस ने 40 लीटर शराब व एक भट्ठी बरामद कर एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। सांदना पुलिस टीम ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्ठी बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अटरिया पुलिस टीम ने 120 लीटर अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना बिसवां पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना पिसावां पुलिस ने 90 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार। थाना सकरन पुलिस ने 80 लीटर शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार। थाना मिश्रिख पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ एक भट्ठी व एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना खैराबाद पुलिस ने 70 लीटर शराब के साथ एक भट्ठी व दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस ने पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा, दो शातिर गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार