सीतापुर: नारी सशक्तिकरण सम्मेलन के लिए रवाना हुईं महिलाएं
तालगांव/सीतापुर। प्रयागराज में मंगलवार को होने जा रहे नारी सशक्तिकरण उत्कर्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले के तालगांव इलाके से भी भारी संख्या में महिलाएं बसों से रवाना हुई हैं। क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्त समूह व बीसी सखी, विद्युत सखी आदि 118 महिलाओं, …
तालगांव/सीतापुर। प्रयागराज में मंगलवार को होने जा रहे नारी सशक्तिकरण उत्कर्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले के तालगांव इलाके से भी भारी संख्या में महिलाएं बसों से रवाना हुई हैं। क्षेत्रीय विधायक सुनील वर्मा व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्त समूह व बीसी सखी, विद्युत सखी आदि 118 महिलाओं, ब्लाक के पंचायत सचिव, सफाई कर्मी व महिला कांस्टेबल को दो बसों में बैठाकर रवाना किया गया।
सम्मेलन में शामिल होने जा रहीं समस्त महिलाओं को बस की शीट पर स्थान देकर उनका स्वागत किया गया। नारी सम्मान के प्रति लोगों की भागीदारी में उपस्थित सम्मेलन कार्यक्रम एसबी ओम प्रकाश ने शामिल होने के लिए प्रेरित किया। एक बस में 54 महिलाओ के साथ दो सफाई कर्मचारी, तीन पंचायत सचिव, दो महिला कांस्टेबल, दूसरी बस में 50 महिलाओ के साथ दो सफाई कर्मचारी, तीन पंचायत सचिव, दो महिला कांस्टेबल कुल 118 लोंगो को सम्मेलन भेजा गया है।
एडीओ समाज कल्याण कुबेर सिंह ने नारी सशक्तिकरण उत्कर्ष सम्मेलन सरकार का अच्छा प्रयास बताया। इस अवसर पर संदीप मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आलोक सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी लक्ष्मण तिवारी, विवेक जयसवाल, पवन गौतम, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, निर्मल वर्मा, अनूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर: पुलिस ने पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा, दो शातिर गिरफ्तार
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे अवैध असलहों का जखीरा बरामद किया है। अभियुक्तों के पास से असलहे बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-सीतापुर: पुलिस ने पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा, दो शातिर गिरफ्तार
