संभल : भीड़ से बचने को चोर ने की फायरिंग, साथी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में देर रात एक घर में चोर ट्रैक्टर की बैटरी को खोल रहे थे। आवाज को सुनकर पड़ोस में रह रहे किसान के बड़े भाई की आंख खुल गई। जिससे गांव वालों ने चोरों को घेर लिया, चोरों ने अपने को घिरा देखकर फायरिंग की। गोली चोरों …

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में देर रात एक घर में चोर ट्रैक्टर की बैटरी को खोल रहे थे। आवाज को सुनकर पड़ोस में रह रहे किसान के बड़े भाई की आंख खुल गई। जिससे गांव वालों ने चोरों को घेर लिया, चोरों ने अपने को घिरा देखकर फायरिंग की। गोली चोरों के एक साथी को लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम निवासी मुकेश शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा का रजपुरा अनूपशहर लिंक मार्ग पर मकान बना हुआ है। जिसमें वह अपने परिवार सहित रहते है। अधिक ठंड होने की वजह से मुकेश अपनी पत्नी बच्चों सहित कमरे को अंदर से बंद करके सो गया था। रविवार की देर रात की रात करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाश मकान का मुख्य दरवाजा नहीं होने की वजह से घर में घुस गए।

कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी लगाकर अंदर बंद कर दिया। मुख्य दरवाजे के पास बने हॉल में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी खोलने लगे। बैटरी खोलने की आवाज को सुनकर पड़ोस में रह रहे मुकेश के बड़े भाई रामेंद्र की आंख खुल गई। घर में चोरों को देखकर रामेन्द्र ने शोर मचा दिया। शोर शराबे की आवाज को सुनकर मोहल्ले के लोग भी जाग उठे और मुकेश के मकान की तरफ शोर मचाते हुए आ गए।

लोगों की भीड़ को आता देखकर दो चोर बाइक से भागने लगे। एक चोर के पकड़ में आने के कारण रामेंद्र उससे पूछताछ करने लगा। यह देख दूर से एक चोर ने रामेंद्र के ऊपर गोली चला दी लेकिन वो गोली दूसरे चोर को ही लग गई। गोली चलाने के बाद चोर बाहर खड़े बाइक सवार साथी के पीछे बैठकर भाग गया। इसी दौरान रामेंद्र ने देखा की गोली लगने से चोर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मुकेश के बड़े भाई रामेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार दोनों चोरों की तलाश में जुटी है।

दरोगा जितेंद्र कुमार विवेचक चौकी इंचार्ज डीएसएम शुगर मिल के अनुसार गोली घर के पास ही चलाई गई है। शव घर के 50 मीटर दूर मिला है। शव के पास से एक 315 के कारतूस का खोखा मिला है।

संबंधित समाचार