शाहजहांपुर: खेत की रखावाली को लगे तारों में दौड़ रहा था करंट, 2 की मौत
शाहजहांपुर/पुवायां, अमृत विचार। खेत की रखवाली के लिए व्यक्ति ने अपने खेत के चारों तरफ खींचे गए कटीले तार में करंट छोड़ दिया। जिसकी चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर झुलस गया और दो सांड़ की भी करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में …
शाहजहांपुर/पुवायां, अमृत विचार। खेत की रखवाली के लिए व्यक्ति ने अपने खेत के चारों तरफ खींचे गए कटीले तार में करंट छोड़ दिया। जिसकी चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर झुलस गया और दो सांड़ की भी करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके मुआयना करके अधिकरियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। मामले की तहरीर पर पुलिस खेत में तार खींचने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव लखोहा निवासी अरविंद(37) पुत्र राजाराम व उनका पड़ोसी अंकित कुमार(25) पुत्र भाईलाल के साथ सोमवार सुबह खेत पर शौच जाने के लिए निकले थे। गांव से निकलते ही कुछ दूरी पर गन्ने के एक खेत में लगे तार का हटाकर उसमें घुसने का प्रयास किया। तभी वह दोनों करंट की चपेट में आ गए। यहा देखकर पीछे आ रहे अंकित का भतीजा शोभित(17) उनको बचाने के लिए दौड़ा। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गया। सुबह-सुबह हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजनों ने किसी तरह से तार हटाकर तीनों को निकाला और पुवायां सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने अंकित और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर सोमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंकित के भाई की तहरीर पर मामले में खेत में तार खींचने वाले क्षेत्रके गांव बिनौती निवासी भोला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छुट्टा पुशओं से फसल की सुरक्षा के लिए तारों में करंट छोड़ा गया था। जिसकी चपेट में आकर दो की मौत हुई है, जबकि एक झुलस गया। मामले में आरोपी खेत वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। – वीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां
