बिजनौर : एजुकेशनल मोटिवेशन स्पीकर के लिए श्वेता को मिला बेस्ट आइकन अवॉर्ड
बिजनौर, अमृत विचार। नूरपुर निवासी व भाजपा नेता अनिल सूद की बेटी श्वेता सूद ने दिल्ली में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रविवार को दिल्ली के एक होटल में सेलीब्रिटी नोरा फतेही ने श्वेता सूद को एजुकेशनल मोटिवेशन स्पीकर के लिये बेस्ट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया है। श्वेता सूद नूरपुर ब्लाक के ग्राम …
बिजनौर, अमृत विचार। नूरपुर निवासी व भाजपा नेता अनिल सूद की बेटी श्वेता सूद ने दिल्ली में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। रविवार को दिल्ली के एक होटल में सेलीब्रिटी नोरा फतेही ने श्वेता सूद को एजुकेशनल मोटिवेशन स्पीकर के लिये बेस्ट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया है।
श्वेता सूद नूरपुर ब्लाक के ग्राम चेहली निवासी अनिल सूद भाजपा नेता की बेटी हैं। अनिल सूद के मुताबिक उसके बच्चे दिल्ली में विभिन्न संस्थानों में पढ़ते हैं। सबसे बड़ी पुत्री श्वेता सूद जो एलएलबी की विद्यार्थी होने के साथ-साथ एजुकेशन मोटिवेशनल स्पीकर हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों में एजुकेशनल सेमिनार में श्वेता ने स्पीकर का काम किया है। स्कूल की पढ़ाई के दौरान श्वेता सूद की खेल में भी रुचि रही है और खेल में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। श्वेता सूद को तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी अवार्ड दे चुकी हैं।
