लखनऊ : एकेटीयू के छात्रों को बड़ी राहत, अब इस तारीख तक जमा होगा परीक्षा शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के परीक्षा फार्म का शुल्क जमा जमा करने की अंतिम तिथि को 25 दिसम्बर कर दी गयी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि विवि के विषम सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले समस्त पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा यदि परीक्षा फार्म का …

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के परीक्षा फार्म का शुल्क जमा जमा करने की अंतिम तिथि को 25 दिसम्बर कर दी गयी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि विवि के विषम सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले समस्त पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा यदि परीक्षा फार्म का शुल्क नहीं जमा किया गया है तो ऐसे समस्त विद्यार्थी 25 दिसम्बर तक परीक्षा फार्म शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विदित हो कि अभी तक फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित थी। उन्होंने यह जानकारी भी जानकारी साझा की है कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है केवल शुल्क जमा करने की समय सीमा बढ़ायी गयी है।

28 दिसबंर से शुरू होंगी परीक्षाएं 

एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो अनुराग त्रिपाठी ने बताया है कि दिनांक 28 दिसम्बर से 17 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाली परीक्षाओं के प्रवेश पत्र ईआरपी लॉगिन पर उपलब्ध करवा दिये गये है। उन्होंने जानकारी दी कि जिन विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा शुल्क जमा कर दिया गया है, उनके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

आईटीआई के 3429 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज (आईटीआई) में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की हुए रोजगार मेले में 27 कम्पनियों ने सहभागिता की। रोजगार मेले का उद्घाटन मण्डलायुक्त रंजन कुमार ने किया।

प्लेसमेंट प्रभारी एमए खान ने बताया कि रोजगार मेले के लिए गूगल फार्म के माध्यम से 3458 आवेदन और ऑफलाइन माध्यम से 2350 आवेदन आए थे। रोजगार मेले में कुल 5808 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के आधार पर 3429 अभ्यर्थियों का चयनित किया गया। रोजगार मेले में आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी, अपर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय शिव राम, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एससी तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर : एजुकेशनल मोटिवेशन स्पीकर के लिए श्वेता को मिला बेस्ट आइकन अवॉर्ड

संबंधित समाचार