लखनऊ: साल का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, पारा लुढ़ककर पहुंचा 5.5 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आ रहीं उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवाओं से राजधानी का पारा धड़ाम हो गया। सोमवार का दिन साल का सबसे ठंडा दिन रहा। राजधानी का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी तापमान में गिरावट …
लखनऊ। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आ रहीं उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवाओं से राजधानी का पारा धड़ाम हो गया। सोमवार का दिन साल का सबसे ठंडा दिन रहा। राजधानी का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार से शीतलहर से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
सोमवार को सुबह से ही शीत लहर के चलते लोग ठंड से कांप उठे। सड़कों पर सन्नाटा रहा। मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही कैद रहे और हीटर के साथ अलाव का सहारा लेते नजर आए। दिन में तेज धूप निकली जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। अधिकतम तापमान में मामूली सुधार हुआ। यह 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
यह भी पढ़ें:-मुरारदाबाद : प्रेमजाल में फंसाकर किया युवती से दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
कल से मिलेगी शीतलहर से राहत
आंचलिक मौसम विज्ञज्ञन केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हुयी थी। जिसके चलते अब उत्तरी पश्चिमी बर्फीली हवाएं आ रही हैं। जिससे लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में ठंड बढ़ी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी। बुधवार से शील लहर से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद शीतलहर का प्रकोप समाप्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:-सदन में फूटा जया बच्चन का गुस्सा, सत्ताधारी दल को अभिशाप देकर बोलीं- जल्द ही भाजपा सदस्यों के आएंगे बुरे दिन
