बरेली: जेल गए सिपाही के पिता पर भी हो सकती है कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। पूर्व प्रधान और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाने वाले सिपाही को तो पुलिस ने जेल भेज दिया। लेकिन अब उसके खिलाफ षड़यंत्र रचकर झूठ बोलने के आरोप में भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। इसके साथ ही सिपाही के पिता पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बताया …
बरेली, अमृत विचार। पूर्व प्रधान और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाने वाले सिपाही को तो पुलिस ने जेल भेज दिया। लेकिन अब उसके खिलाफ षड़यंत्र रचकर झूठ बोलने के आरोप में भी पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। इसके साथ ही सिपाही के पिता पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बताया जाता है कि उन्होंने ही यूपी 112 पर बेटे को गोली लगने की बात कही थी।
भमौरा थाना क्षेत्र के लंगूरा गांव के रहने वाले सिपाही सुरकेश का आरोप था कि समारोह में शामिल होने के लिए वह साले के साथ कार से गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने उसे घेरकर उसपर फायरिंग की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसकी सूचना लगने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई तो आरोप झूठे पाए गए।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही एसएसपी ने बताया कि सुरकेश सिपाही पर जिले में ही 12 मामले दर्ज हैं। इसके साथ बाहर के जिलों में भी उसपर दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। इससे पहले यह सिपाही सुभाषनगर इंस्पेक्टर के खाते में 5 हजार रुपये जमा करके झूठे आरोप लगा चुका है।
वहीं जांच में पता चला है कि सुरकेश के पिता ने यूपी 112 पर बेटे को गोली लगने की बात कही थी। पुलिस उनके खिलाफ भी झूठी सूचना देने के तहत कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सुरकेश के खिलाफ भी षड़यंत्र करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
