बरेली: नहर रोड पर गुपचुप बसाई जा रही थीं अवैध कॉलोनियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को उमरिया उर्फ सैदपुर खजुरिया नहर रोड पर अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसमें खालिद व अन्य द्वारा अम्मार इन्कलेव नाम से 4400 वर्गमीटर भूमि पर, किस्मत अली व अन्य द्वारा सैनिक कालोनी नाम से 4200 वर्गमीटर भूमि पर, निजामुद्दीन व …

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को उमरिया उर्फ सैदपुर खजुरिया नहर रोड पर अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसमें खालिद व अन्य द्वारा अम्मार इन्कलेव नाम से 4400 वर्गमीटर भूमि पर, किस्मत अली व अन्य द्वारा सैनिक कालोनी नाम से 4200 वर्गमीटर भूमि पर, निजामुद्दीन व अन्य द्वारा अजहरी कालोनी नाम से 4800 वर्गमीटर भूमि पर, इस्लामउद्दीन व अन्य द्वारा कलीम नगर नाम से 4500 वर्गमीटर भूमि पर और मोहनिश द्वारा 4000 वर्गमीटर भूमि पर साइट ऑफिस, विद्युत पोल, सड़क का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य किया जा रहा था।

बीडीए के अधिशासी अभियंता आशु मित्तल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर इन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे कॉलोनाइजरों के बीच खलबली मची रही। कुछ लोगों ने विरोध करने की भी कोशिश की लेकिन प्रवर्तन दल और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बीडीए के कई घंटे चले अभियान में कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।

बीडीए के अधिकारियों ने बताया कि उपरोक्त अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध उत्तरप्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। बीडीए के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही दूसरी अवैध कॉलोनियों पर भी बीडीए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार