बरेली: प्रिंट रेट से कम में मिल रही ब्रांडेड शराब तो जा सकती है जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय शर्मा, बरेली, अमृत विचार। अगर आप शराब के शौकीन हैं और कोई आपको ब्रांडेड शराब दुकान से सस्ते दामों में दे रहा है तो सावधान हो जाएं। शराब तस्करों का एक गैंग मिश्रित और सस्ती शराब ब्रांडेड बोतलों में भरकर उसे कम दाम में सप्लाई कर रहा है। इसके लिए शहर की पॉश कालोनियों …

संजय शर्मा, बरेली, अमृत विचार। अगर आप शराब के शौकीन हैं और कोई आपको ब्रांडेड शराब दुकान से सस्ते दामों में दे रहा है तो सावधान हो जाएं। शराब तस्करों का एक गैंग मिश्रित और सस्ती शराब ब्रांडेड बोतलों में भरकर उसे कम दाम में सप्लाई कर रहा है। इसके लिए शहर की पॉश कालोनियों से साफ सुथरी बोतलों को खरीदा जाता है और फिर उसमें नकली बार कोड लगाकर बेच दिया जाता है।

हरियाणा और दिल्ली में कुछ समय से एक नया गैंग सक्रिय हो गया है। यह गैंग वहां की पॉश कॉलोनियों से 100 पाइपर, ब्लेंडर प्राइड, ब्लैक लेबल, ब्लैक डॉग, टीचर्स समेत अन्य ब्रांड की बोतलों को 100 रुपये से लेकर 500 रुपये में खरीद लेता है। इसके बाद उसमें या तो मिश्रित या फिर छोटे ब्रांड की शराब भरकर बोतल में नई सील लगाने के बाद उसमें नया बारकोड लगा देता है। इसके बाद यह गैंग कस्टम और फैक्ट्री की सेटिंग बताकर उस शराब की बोतलों आधे दामों में सप्लाई कर देता है। अब इस गैंग की सक्रियता जिले में भी बढ़ गई है। इसमें शराब कारोबार से जुड़े हुए कुछ पुराने लोग भी शामिल बताए जाते हैं।

गली मोहल्ले की दुकानों से होती है सप्लाई
गली मोहल्ले की कुछ दुकानों से भी छोटे ब्रांड की मिश्रित शराब को बेचा जाता है। यहां पर अधिक शराब पीने वालों को नशे में होने के कारण सेल्समैन शराब बेचते हैं। अंग्रेजी के साथ साथ देशी की दुकानों पर इस तरह से काम होता है।

बार कोड से होती है पहचान
इस गैंग के लोग शराब की बोतल पर बढ़िया से लेबल लगाकर बेचते हैं। इसके साथ ही बोतल का ढक्कन सील लगा होता है। उसमें एक बार कोड भी लगाया जाता है। बार कोड को एक्साइज के पोर्टल पर जब चेक किया जाता है तो वह उसे स्कैन नहीं करता। यहीं शराब की मिश्रित होने की पहचान होती है।

नकली शराब बेचने वालों के खिलाफ अक्सर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। कई लोगों को कई बार मिश्रित शराब के साथ स्टीकर, बारकोड, बोतल और हाफ के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिर से क्राइम ब्रांच को सक्रिय किया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार