अमेरिका: नदर्न कैलिफोर्निया में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेट्रोलिया, अमेरिका। अमेरिका के नदर्न कैलिफोर्निया तट पर सोमवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आने से, क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका नहीं है। भूकंप दोपहर 12 बजे के ठीक …

पेट्रोलिया, अमेरिका। अमेरिका के नदर्न कैलिफोर्निया तट पर सोमवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आने से, क्षेत्र में तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका नहीं है।

भूकंप दोपहर 12 बजे के ठीक बाद आया और इसका केंद्र छोटे से कस्बे पेट्रोलिया के निकट सैन फ्रांसिस्को के पश्चिमोत्तर में करीब 337 किलोमीटर दूर एक तट के पास था। पेट्रोलिया में 1,000 से कम लोग रहते है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि इस भूकंप के कारण एक करोड़ डॉलर से कम का नुकसान हुआ है और कोई हताहत नहीं हुआ है। पेट्रोलिया जनरल स्टोर प्रबंधक जेन डेक्टर ने ‘सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल’ को बताया कि झटके करीब 20 सेकंड तक महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें…

कोलकाता: केएमसी चुनाव के लिए मतगणना शुरू, टीएमसी छह वार्ड में आगे

संबंधित समाचार