ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील ने सेबी के पास आईपीओ के लिए किया आवदेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 3.07 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव शामिल है। ताजा निर्गम से …

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 3.07 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव शामिल है।

ताजा निर्गम से मिली पूंजी का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, सीएलएसए इंडिया और जेएम फाइनेंशियल निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

इसे भी पढ़ें…

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत

संबंधित समाचार