मध्यप्रदेश: कोविड से राज्य में अब तक करीब आठ लाख लोग हुए संक्रमित, करीब साढ़े 10 हजार की मौत
भाेपाल। मध्यप्रदेश में कोविड-19 की शुरुआत से अब तक करीब आठ लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए और करीब साढ़े 10 हजार लोगों को इससे अपनी जान गंवानी पड़ी। विधानसभा में आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने विधायक ओमकार सिंह मरकाम के एक सवाल के लिखित जवाब में ये …
भाेपाल। मध्यप्रदेश में कोविड-19 की शुरुआत से अब तक करीब आठ लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए और करीब साढ़े 10 हजार लोगों को इससे अपनी जान गंवानी पड़ी। विधानसभा में आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने विधायक ओमकार सिंह मरकाम के एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी।
डॉ चौधरी ने बताया कि कोविड-19 की शुरुआत से दिसंबर 2021 के पहले सप्ताह तक मध्यप्रदेश के सार्थक पोर्टल अनुसार सात लाख 93 हजार 233 लोग संक्रमित हुए। इनमें से दो लाख 20 हजार 708 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पांच लाख 72 हजार 525 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज कराया गया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाजरत दो लाख 10 हजार 628 संक्रमित स्वस्थ हुए एवं 10 हजार 80 की मृत्यु हुई। इसी तरह होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे पांच लाख 72 हजार 77 संक्रमित स्वस्थ हुए एवं 448 की मृत्यु हो गई। मंत्री ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं इलाज आदि में कुल 2 हजार 470.60 करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई।
इसे भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, डीआरजी का एक जवान घायल
