अयोध्या: 23 को ‘किसान महासम्मेलन’ को संबोधित करेंगे भूपेश बघेल, पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को छत्तीसगढ़ से पर्यवेक्षक अंकित बागबारा भी यहां पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। ख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं। सीएम बघेल बीकापुर के निकट दशरथपुर में …

अयोध्या। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में मंगलवार को छत्तीसगढ़ से पर्यवेक्षक अंकित बागबारा भी यहां पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। ख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं।

सीएम बघेल बीकापुर के निकट दशरथपुर में कांग्रेस पार्टी के विशाल किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में चुनाव पूर्व बघेल के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

पढ़ें: प्रयागराज में PM मोदी ने 16 लाख महिलाओं को दी 1000 करोड़ की सौगात

कार्यक्रम के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा की उपस्थिति में पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया बघेल हेलीकॉप्टर से 11 बजे उतरेंगे। इसके बाद यहां कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

बघेल के कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ से आए पर्यवेक्षक अंकित बागबारा ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

अयोध्या: नंदीग्राम में आयोजित हुआ 23वां भरतकुंड महोत्सव, वृंदावन के कलाकारों ने खेली फूलों की होली

महात्मा भरत की तपोस्थली नंदीग्राम में आयोजित 23वें भरतकुंड महोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन वैदिक मंत्रों के बीच विश्वशांति यज्ञ की पूणार्हुति और हवन पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद रामलीला और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतियों ने लोगों भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान वृंदावन के कलाकारों की ओर से फूलों की होली आदि की प्रस्तुतियां दी गई। सोमवार को मणिराम दास छावनी भरत हनुमान मिलन मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पांच दिनों से चल रहे विश्व शांति महायज्ञ की पूणार्हुति और हवन संपन्न हुआ। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार