एक्सिस बैंक में ओरिएंटल इंश्योरेंस सार्वजनिक शेयरधारक के रूप में किया वर्गीकृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एक्सिस बैंक ने मंगलवार को कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को बैंक में प्रवर्तक श्रेणी के शेयरधारक से बदलकर सार्वजनिक श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बैंक ने अक्टूबर में बीएसई और एनएसई के समक्ष आवेदन कर द न्यू ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को प्रवर्तक श्रेणी से बदलकर सार्वजनिक श्रेणी के रूप …

नई दिल्ली। एक्सिस बैंक ने मंगलवार को कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को बैंक में प्रवर्तक श्रेणी के शेयरधारक से बदलकर सार्वजनिक श्रेणी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बैंक ने अक्टूबर में बीएसई और एनएसई के समक्ष आवेदन कर द न्यू ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को प्रवर्तक श्रेणी से बदलकर सार्वजनिक श्रेणी के रूप में वर्गीकृत करने का अनुरोध किया था।

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि इस संबंध में… बीएसई और एनएसई ने 20 दिसंबर, 2021 को अपने संबंधित पत्रों के जरिए उपरोक्त प्रवर्तक के प्रवर्तक श्रेणी से सार्वजनिक श्रेणी में वर्गीकरण के लिए अपनी मंजूरी दे दी।द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के पास एक्सिस बैंक में 30 सितंबर, 2021 तक 0.17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

ये भी पढ़े-

भारत के तेल उत्पादन में गिरावट जारी, नवंबर में दो प्रतिशत की कमी

संबंधित समाचार