ओडिशा में एक करोड़ रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ बरामद, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ ने सोमवार को ढेंकनाल सदर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटीपिरी के पास …

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने एक करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक ‘ब्राउन शुगर’ बरामद की है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ ने सोमवार को ढेंकनाल सदर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटीपिरी के पास छापेमरी की और मादक पदार्थ जब्त किया। उन्होंने कहा कि मामले में ढेंकनाल जिले के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि छापेमारी के दौरान दोनों लोगों के पास से 1.090 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई।” विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े-

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी ने छोड़ा साथ

संबंधित समाचार