हरदोई: आईजी के भ्रमण को लेकर तैयारियां तेज, चुनाव से पूर्व करेंगी समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार को जिले में आकर समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में आने वाले चुनाव के दृष्टिगत की जाने वाली पुलिस की व्यवस्थाओं और चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों की पहचान करने सहित अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगी। आईजी के संभावित निरीक्षण को लेकर मंगलवार को तैयारियां जोरों से चलती …

हरदोई। आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार को जिले में आकर समीक्षा बैठक करेंगी। बैठक में आने वाले चुनाव के दृष्टिगत की जाने वाली पुलिस की व्यवस्थाओं और चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले लोगों की पहचान करने सहित अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगी।

आईजी के संभावित निरीक्षण को लेकर मंगलवार को तैयारियां जोरों से चलती रही। पुलिस लाइन, पुलिस ऑफिस सहित पुलिस के तमाम कार्यालयों का रंग रोगन होने के साथ-साथ अभिलेखों को भी दुरुस्त किया गया।

पढ़ें: हरदोई: दिव्यांग बेटी ने उड़ीसा में खेल के लिए भरी उड़ान, डीएम ने बैडमिंटन किट प्रदान कर दिया आशीर्वाद

आईजी की तैयारियों को लेकर पूरे दिन अधिकारी व कर्मचारी व्यस्त दिखे। चुनाव से पहले आईजी का यह दौरा कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हरदोई: बैंककर्मी को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

जिले में चावल लदे ट्रक ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मारते हुए बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच भीड़ ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि शाहाबाद कोतवाली के परेली निवासी 36 वर्षीय शिवपाल पुत्र मनोहर लाल भारतीय स्टेट बैंक शाखा शाहाबाद में सफाई कर्मी है। मंगलवार की सुबह शिवपाल रोज की तरह बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्वामी ब्रह्मानन्द महाविद्यालय आगमपुर तिराहे के पास सामने से चावल लाद कर आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए उस पर सवार बैंक कर्मी को कुचल दिया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार