राकेश टिकैत लूट खसोट करने वाले गैंग का सरगना: भानू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत को आतंकवादी और लूट खसोट करने वाले गैंग का सरगना बताते हुये भाकियू के भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भले आदमियों के लिए उपयोगी हैं और गुंडों के लिए अनुपयोगी हैं। भानू ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत …

लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत को आतंकवादी और लूट खसोट करने वाले गैंग का सरगना बताते हुये भाकियू के भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार को कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भले आदमियों के लिए उपयोगी हैं और गुंडों के लिए अनुपयोगी हैं। भानू ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी का कोई विकल्प नहीं है।

योगी सरकार ईमानदार हैं, जिसने माफिया का खात्मा करने का पक्का इंतजाम कर दिया है। बेईमान तो समाजवादी पार्टी (सपा) है। किसानों की बदहाली के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुये उन्होंने कहा कि जब सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार में थीं। तब उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया और अब फिर राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए किसानों को गुमराह कर रही हैं।

उन्होंने कहा “ मैंने भी संकल्प लिया है, जब तक भानू जिंदा रहेगा। तब तक उत्तर प्रदेश में और केंद्र में किसान विरोधी सरकार नहीं बनने देगा। किसान विरोधियों को भगाओ, देश बचाओ और भाजपा लाओ। बाबा जी को लाओ, उत्तर प्रदेश बचाओ, गुंडे माफियाओं से बचाओ। भाकियू नेता राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत एक आतंकवादी और लूट खसोट करने वाले गैंग का लीडर है।

पढ़ें: बहराइच: असहनीय दर्द होने पर एंबुलेंस में कराया गया प्रसव

राकेश टिकैत ने रालोद के जयंत चौधरी और सपा के अखिलेश यादव से गठबंधन कर लिया है। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। सब झूठे नेता हैं। सपा सरकार में एक जाति के गुंडे थानों से लेकर हर जगह हावी रहते हैं। आम लोगों का उत्पीड़न होता है। साथ ही कहा कि जमीनों पर कब्जा करते हैं, लोगों के घरों में घुस जाते हैं और जबरन प्लॉट हथिया लेते हैं।

संबंधित समाचार