बहराइच: गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग, ब्लास्ट होने लगे सिलेंडर, मोहल्ले में मची भगदड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक दुकान में मंगलवार को अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे सिलेंडर एक-एक कर दगने लगे। आसपास के तीन दुकानें और चार सिलेंडर जल गए। आग लगने के चलते दोनों तरफ मार्गों पर आवागमन रोक दिया गया है। दो घंटे के …

बहराइच। शहर के बंजारी मोड़ स्थित एक दुकान में मंगलवार को अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे सिलेंडर एक-एक कर दगने लगे। आसपास के तीन दुकानें और चार सिलेंडर जल गए। आग लगने के चलते दोनों तरफ मार्गों पर आवागमन रोक दिया गया है। दो घंटे के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग बुझाने के बाद आवागमन बहाल हो सका।

कोतवाली देहात अंतर्गत बंजारी मोड़ में रमेश जायसवाल गैस की दुकान का संचालन करते हैं। दुकान में सिलेंडर से गैस की अवैध रिफिल की जाती है। मंगलवार को सिलेंडर से गैस रिफिलिंग की जा रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर कोतवाली देहात की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आवागमन रोकवा दिया।

यह भी पढ़ें:-श्रीलंकाई नागरिक का लिंचिंग मामला : पाक के शीर्ष धार्मिक निकाय ने इस्लाम के खिलाफ बताया

आवागमन रुकने से शहर में जाम लग गया। देखते ही देखते चार सिलेंडर जल गए। आसपास के तीन मकान चपेट में आकर जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया जा सका। आग बुझाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। आग लगने से मोहल्ले में काफी दहशत रही। अभी तक आग लगने से हुए नुकसान का अनुमान नहीं लग सका है। पुलिस के साथ जिला पूर्ति विभाग ने अवैध रिफिलिंग की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: लूटे गए रुपयों के साथ युवक को गिरफ्तार कर एसओजी ले गई कौशाम्बी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार