अमेठी से ढाई हजार दर्शनार्थी 51 बसों से अयोध्या लिए हुए रवाना, राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरीगंज/अमेठी। अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास स्मृति जूबिन ईरानी की ओर से उत्थान सेवा संस्थान के माध्यम से 51 बसों में 2500 श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शना के लिए भेजा गया। अयोध्या तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, राज्य मंत्री सुरेश पासी, …

गौरीगंज/अमेठी। अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास स्मृति जूबिन ईरानी की ओर से उत्थान सेवा संस्थान के माध्यम से 51 बसों में 2500 श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शना के लिए भेजा गया। अयोध्या तीर्थ दर्शन यात्रा का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, राज्य मंत्री सुरेश पासी, एवं जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें संसदीय क्षेत्र के 17 ब्लॉक के कुल 2500 दर्शनार्थी दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

प्रत्येक ब्लॉक से तीन बसों में 150 यात्री रहे कुल 51 बसों में 2500 दर्शनार्थी रामलला के दर्शन के लिए श्रीराम के जयघोष के साथ अमेठी से अयोध्या के लिए रवाना हुए। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि सभी दर्शनार्थियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के द्वारा कारसेवक पुरम में आदर सहित भोजन कराया जाएगा। अमेठी सांसद स्मृति इरानी की ओर से प्रसाद, श्री राम लला की तस्वीर, महिला श्रद्धालुओं को साड़ी एवं पुरुष श्रद्धालुओं को धोती प्रसाद के साथ उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या द्वारा भोजन व अन्य सुविधा तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराते हुए सभी श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराते हुए सभी बसें वापस श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक छोड़ेंगे। वहीं उत्थान सेवा संस्थान ने अमेठी सांसद का इस पुनीत कार्य के लिए आभार भी जताया इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में आदर्श राम राज्य की स्थापना हो रही है।

राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि सांसद के नेतृत्व में अमेठी का सर्वांगीण विकास हो रहा है। वही जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी वासियों को परिवारिक सदस्य के तौर पर देखने वाली अमेठी सांसद बीच-बीच में संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालुओं को देव स्थलों के दर्शन कराती हैं। इस दौरान अमेठी सांसद के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी का सर्वांगीण विकास जनता के सुख-दुख में सहभागिता तथा जनता की समस्याओं का समाधान करते हुए अमेठी सांसद अमेठी का सर्वांगीण विकास कर रही है इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रामनगर: शराब के विरोध में छोई की महिलाओं ने एसएसआई को घेरा, सुनाई खरी-खरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव