राज्यसभा में टीएमसी सांसद डेरेक ने फेंकी रूलबुक, जमकर हुआ हंगामा, सांसद निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मंगलवार को राज्यसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पेश किया गया। जिसका जमकर विरोध और हंगामा हुआ। हालात यह हो गए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने विरोध करते करते इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने रूलबुक ही फेंक दी। जिसके बाद संसद की मर्यादा को भंग करने पर उन्हें मंगलवार को …

नई दिल्ली। मंगलवार को राज्यसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पेश किया गया। जिसका जमकर विरोध और हंगामा हुआ। हालात यह हो गए टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने विरोध करते करते इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने रूलबुक ही फेंक दी। जिसके बाद संसद की मर्यादा को भंग करने पर उन्हें मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।

जिस तरह किसान बिल पास कराया उसी तरह यह भी
जिस वक्त बिल पर चर्चा हो रही थी उसी वक्त टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बिल पास करने के तरीके पर आपत्ति दर्ज करवाई। कहा कि जिस तरह से किसान बिल पास करवाया गया था, उसी तरीके से यह बिल भी पास करवाया जा रहा है। अपनी बात कहते हुए डेरेक इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने संसद की रूलबुक को ही स्पीकर की तरफ फेंक दिया। जिसके बाद उन्हें संसद की मार्यादा भंग करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

संसद में हुई आलोचना
इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। सदन में बिल पास होने के बाद, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदस्यों के व्यवहार की आलोचना करते हुए नियम 258 का हवाला देते हुए कहा कि सेक्रेटरी जनरल पर रूल बुक फेंकना अपने आप में आपत्तिजनक अभिव्यक्ति है। उन्होंने आगे कहा कि सदन के किसी भी सदस्य को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। हालांकि संसद के प्रसारण में डेरेक ओ ब्रायन को रूलबुक फेंकते दिखाया नहीं गया, मगर भूपेंद्र यादव और पियूष गोयल ने अपनी बात ये यह साफ कर दिया कि डेरेक ओ ब्रायन ने सदन में क्या किया था।

संबंधित समाचार