सीतापुर: कोहरे में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/सीतापुर। नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे की वजह से एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है …

कमलापुर/सीतापुर। नेशनल हाईवे पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे की वजह से एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर रिपोर्ट दर्ज की है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

इटावा क्षेत्र के अलीगढ़ निवासी रघुराज सिंह 34 पुत्र भगवान दास कमलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित विद्याज्ञान स्कूल में मेस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह कमलापुर कस्बे में किराये के मकान में परिवार सहित रहता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कमलापुर कस्बे से अपनी बाइक पर सवार होकर वह विद्याज्ञान स्कूल में ड्यूटी करने जा रहा था। नेशनल हाइवे स्थित सुरेश कोठी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने घने कोहरे के बीच उसे रौंद दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-शक्तिफार्म: रोजगार और बांग्ला भाषा शुरू करने को लेकर अभियान चलाएगी बंगोभाषी महासभा

घटना की सूचना पाकर कमलापुर प्रभारी मुकुल प्रसाद वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद उन्होंने फोन नंबरों के आधार पर मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन भी दोपहर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-IND vs SA : टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण टीम से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

संबंधित समाचार