बहराइच का युवक स्मैक के साथ नेपाल में गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ रुपए की स्मैक भी बरामद
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के निवासी युवक रूपईडीहा से स्मैक की खेप नेपाल में ले गया। यहां पर दांग जिले की पुलिस ने बहराइच निवासी युवक को पकड़ लिया। साथ में नेपाल की महिला तस्कर को भी पकड़ा है। पुलिस ने बरामद स्मैक को सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के निवासी युवक रूपईडीहा से स्मैक की खेप नेपाल में ले गया। यहां पर दांग जिले की पुलिस ने बहराइच निवासी युवक को पकड़ लिया। साथ में नेपाल की महिला तस्कर को भी पकड़ा है। पुलिस ने बरामद स्मैक को सीज कर दिया है। जबकि तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के घसियारन टोल मोहल्ले में स्मैक और चरस की बिक्री होती है। कोतवाली नगर के मोहल्ला मंसूरगंज निवासी समीर अंसारी स्मैक की खेप लेकर नेपाल के दांग जिला पहुंच गया। यहां पर नेपालगंज निवासी महिला तस्कर चन्द्रा राना से मिला।
इसके बाद महिला और बहराइच निवासी युवक स्मैक लेकर बिक्री के लिए जा रहे थे। नेपाल के दांग जिला में पुलिस ने जांच के दौरान तस्कर को पकड़ लिया। उनके पास से डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य की स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि बरामद स्मैक को सीज कर दिया गया है।
12 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
सीतापुर। एसपी आरपी सिंह ने पुलिस तैनाती में बदलाव किया है। महिला आरक्षी पूजा शर्मा को एएचटीयू से कार्यालय क्षेत्राधिकारी महोली बनाया गया है। महिला आरक्षी अंतिमा को महिला थाना से कार्यालय क्षेत्राधिकारी महोली तैनाती हुई है। महिला आरक्षी अंजली राजपूत को पुलिस लाइन से एएचटीयू तैनात की गई है। महिला आरक्षी प्रेरणा चौहान को थाना बिसवां से महिला थाने में तैनाती दी गई है। महिला आरक्षी सोनी को थाना सदरपुर से कंप्यूटर कार्य के लिए थाना अटरिया का कार्य भार संभाला। महिला आरक्षी प्रीति चौहान पुलिस लाइन से शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया।
यह भी पढ़ें:-कर्नाटक: ओमीक्रोन की वजह से नहीं हो सकेंगी न्यू ईयर की पार्टियां, 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक रोक
