बिजनौर : 200 फीट लंबी रंगोली में ईवीएम और मतदान संकेतों को उकेरा
बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने युवाओं से मतदान के दायित्व का निर्वहन करने की अपील की। कहा कि युवा ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसलिए स्वयं मतदान कर दूसरों को …
बिजनौर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने युवाओं से मतदान के दायित्व का निर्वहन करने की अपील की।
कहा कि युवा ही हमारे ब्रांड एम्बेसडर हैं। इसलिए स्वयं मतदान कर दूसरों को भी प्रेरित करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत अभी तक की सबसे बडी रंगोली बनायी गई जो 200 फीट लम्बी तथा 120 फीट चौड़ी थी। इस रंगोली में ईवीएम सहित मतदान संकेत का मानचित्र में चित्रण किया गया। इस रंगोली कार्यक्रम में एनसीसी तथा एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें जीजीआईसी, जीआईसी, आरजेपी, केपी एस, आर्य वैदिक कन्या इण्टर कालेज, डीएवी, बीआईसी, आरबीडी डिग्री कालेज शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य मलिक, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला अर्थ एंव सांख्यिकी अधिकारी डा हरेन्द्र, डा निशांत सहित सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता एंव छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
