गोरखपुर: दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को नहीं चलेगी
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के अम्बाला रेल खंड में निर्माण कार्य होने के कारण रेलवे प्रशासन ने एक जोडी गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं, गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को एक स्टेशन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार …
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के अम्बाला रेल खंड में निर्माण कार्य होने के कारण रेलवे प्रशासन ने एक जोडी गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। वहीं, गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को एक स्टेशन का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि दरभंगा से 23 दिसम्बर को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस और अमृतसर से 25 दिसम्बर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का नेपानगर स्टेशन पर एक जनवरी से आगामी 30 जून तक प्रायोगिक ठहराव दिया जायेगा।
पढ़ें: सीतापुर: कोहरे में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
इस बीच पूर्वोत्तर रेलवे के गोरापुर और गांडा रेलवे स्टेशन के बीच चलाये गये टिकट जांच अभियान में एक दिन में सिर्फ दो ट्रेनो में 398 यात्रर बिना टिकट पाये गये और उनसे जुर्माने के रूप में चार लाख 35 हजार 520 रूपये की वसूली की गयी।
काशी में 23 दिसंबर को अमूल प्लांट का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अमूल संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। पिंडरा ब्लॉक के करखियांव में बनने वाले अमूल प्लांट की दुग्ध उत्पादन क्षमता करीब पांच लाख लीटर होगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोगो को रोजगार मिलने की संभावना है। संयंत्र डेढ़ से दो साल में तैयार होने के आसार हैं। बनास काशी संकुल परियोजना 475 करोड़ के लागत से बनेगा। इसके साथ ही बनास काशी संकुल परियोजना के मैनेजिंग डायरेक्टर संग्राम चौधरी ने मंगलवार को बताया कि इस प्लांट से पूर्वांचल के करीब दस जिलों के लोग लाभांवित होंगे। 30 एकड़ में बन रहे इस प्लांट में करीब पांच लाख लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन होगा। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
