योगी सरकार ने इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया डीए, आदेश जारी
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते योगी सरकार लगातार कर्मचारियों को तोहफा दे रही है। इस क्रम में प्रदेश सरकार ने पांचवां व छठवां वेतनमान पाने वाले कार्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में काफी कर्मचारियों को …
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते योगी सरकार लगातार कर्मचारियों को तोहफा दे रही है। इस क्रम में प्रदेश सरकार ने पांचवां व छठवां वेतनमान पाने वाले कार्मियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा दिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव एस राधा चौहान ने आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश में काफी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। वे छठे वेतन आयोग से संस्तुति व प्रदेश सरकार द्वारा लागू वेतन संरचना में कार्यरत हैं। इन्हें वर्तमान में मूल वेतन का 189 प्रतिशत डीए मिल रहा है। शासन ने एक जुलाई, 2021 से इन्हें 196 प्रतिशत की दर से भुगतान का निर्णय किया है।
वहीं, जो कर्मचारी पांचवें वेतन आयोग से संस्तुति व राज्य सरकार द्वारा लागू वेतन संरचना में कार्यरत हैं, उन्हें 368 प्रतिशत डीए देने का फैसला किया है। इन्हें वर्तमान में 356 प्रतिशत डीए मिल रहा है। डीए का नकद भुगतान दिसंबर के वेतन के साथ एक जनवरी को होगा। जुलाई से नवंबर तक का जीपीएफ में जाएगा।
यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर महासचिव वीरकून, पीएम इमरान समेत इन अधिकारियों से करेंगे बातचीत
इसके अलावा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों (आईएएस, आईपीएस व आईएफएस) को भी एक जुलाई,2021 से 28 की जगह 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही शासनादेश जारी होने से पूर्व जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गई हैं, बीते छह माह में सेवानिवृत्त हो गए हो या होने वाले हो, उनको डीए की धनराशि नकद भुगतान की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बरेली: अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने टेके घुटने!, ग्रामीणों का आंदोलन जारी
