बरेली: चुपचाप नीलाम कर दी डकैत कल्लू की घोड़ी, फाइल भी गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 27 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले डकैत कटरी किंग कल्लू के एनकाउंटर के बाद उसकी घोड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया था। इसके बाद उसको ट्रेनिंग दी गई थी ताकि गश्त के दौरान घोड़ी की मदद ली जा सके लेकिन घोड़ी की चुपचाप नीलामी कर दी गई। उसे कितने में बेचा …

बरेली, अमृत विचार। 27 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले डकैत कटरी किंग कल्लू के एनकाउंटर के बाद उसकी घोड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया था। इसके बाद उसको ट्रेनिंग दी गई थी ताकि गश्त के दौरान घोड़ी की मदद ली जा सके लेकिन घोड़ी की चुपचाप नीलामी कर दी गई। उसे कितने में बेचा गया यह भी रिकार्ड में नहीं है। सिर्फ इतना पता चला है कि उसे मुरादाबाद के हसन नाम के व्यक्ति ने नीलामी में बोली लगाकर खरीदा था।

आईजी रमित शर्मा ने घुड़सवारी कर शहर के व्यस्ततम बाजार में घुड़सवारों से गश्त कराने की बात कही थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि कल्लू की घोड़ी भी पुलिस के पास है। जानकारी जुटाई तो पता चला कि कल्लू की घोड़ी की तो 2016 में नीलाम कर दिया गया। उसे मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित अशोक नगर के पास रहने वाले मोहम्मद हसन पुत्र शरीफ को बेचा गया था।

इसके बाद उसका क्या हुआ किसी को नहीं पता। अब पुलिस कल्लू की घोड़ी की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, शाम तक पुलिस को उसकी घोड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस यह भी नहीं बता पा रही है कि कल्लू की घोड़ी को कितने रुपयों में बेचा गया था। जांच के बाद यह भी पता नहीं चल रहा है कि घोड़ी को नीलाम करने का आदेश किसने दिया था।

पुलिस लाइन में हैं डकैतों के घोड़े
शाहजहांपुर के डकैत नरेश धीमर और नज्जू के घोड़े अब भी पुलिस लाइन में हैं। उनकी देखरेख की जाती है। पुलिस उस पर कभी-कभार गश्त भी करती है। पुलिस लाइन में 10 और घोड़े हैं।

कल्लू की घोड़ी की नीलामी हो चुकी है। उसे कंडम बताने के बाद यह नीलामी की गई थी। अब उसे मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति को बेच दिया गया है।  —रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार