बरेली: फरहत नकवी को बेटी सहित मिली जान से मारने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। तीन तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ने वाली फरहत नकवी को बेटी सहित जान से मारने की धमकी मिली है। अंजान नंबर से उनके पास किसी ने फोन किया। उन्होंने किला पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। तीन तलाक पीड़िताओं की लड़ाई लड़ने वाली फरहत नकवी को बेटी सहित जान से मारने की धमकी मिली है। अंजान नंबर से उनके पास किसी ने फोन किया। उन्होंने किला पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि वह लंबे समय से तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। बेटी की तबीयत खराब होने के चलते वह दिल्ली के एक अस्पताल में उसका उपचार करा रही हैं। पिछले गुरुवार की रात उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई।
कॉल करने वाले ने उन्हें और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से वह दहशत में हैं। फरहत ने इस मामले में किला इंस्पेक्टर को फोन पर घटना की जानकारी देकर जिस नंबर से फोन आया वह नंबर भी दिया है। इस मामले में वह शुक्रवार को किला थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगी। किला इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरहत नकवी ने मामले की जानकारी दी है लेकिन पुलिस को लिखित में कोई तहरीर नहीं सौंपी। उसके बाद भी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जिस नंबर से कॉल आई थी। उसको ट्रेस किया जा रहा है।
