बरेली: कमरे में रखे 35 हजार लेकर फरार हुई नौकरानी
बरेली, अमृत विचार। नौकरी पर लगने के एक माह बाद ही नौकरानी ने घर में हजारों की रकम पर हाथ साफ कर लिया। कार्रवाई की धमकी पर नौकरानी ने रुपये वापस करने का वादा तो किया लेकिन उसके बाद घर छोड़कर फरार हो गई। कोतवाली थाने में तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़ता …
बरेली, अमृत विचार। नौकरी पर लगने के एक माह बाद ही नौकरानी ने घर में हजारों की रकम पर हाथ साफ कर लिया। कार्रवाई की धमकी पर नौकरानी ने रुपये वापस करने का वादा तो किया लेकिन उसके बाद घर छोड़कर फरार हो गई। कोतवाली थाने में तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़ता ने ट्वीटर के माध्यम से आईजी से शिकायत की है।
इंद्रानगर में देवरनिया के रहपरा निवासी अधिवक्ता गोपीनाथ भारद्वाज सरल रस्तोगी के घर पर किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान मालकिन द्वारा 12 नवंबर को एक महिला नौकरी पर रखा था। सरल रस्तोगी के बेटे प्रियांक रस्तोगी बैंगलौर में नौकरी करते हैं। मकान मालकिन अक्सर उनके पास रहने के लिए जाती रहती हैं। बताया कि 10 दिसंबर को वह अपने बेटे के पास जाने की तैयारी कर रही थीं। सुबह उन्होंने बेड पर पर्स व पैकिंग का अन्य सामान रखा था।
इसी बीच नौकरानी कमरे में पहुंची और वहां रखे 35 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर लिया। सरल रस्तोगी ने वापस कमरे में आने पर जब रुपये गायब देखे तो किराएदार अधिवक्ता और उनकी पत्नी को फोन करके सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ता ने नौकरानी की तलाश की तो पता चला वह फरार हो गई है। किसी तरह उसे ढ़ूंढकर उससे रुपये वापसी की बात की तो उसने 13 दिसंबर की सुबह तक चोरी की रकम वापस करने का वादा किया। आरोप है कि इसके बाद वह जिस कमरे में किराए पर रहती है।
वहां 500 रुपये का अतिरिक्त किराया देकर मकान खाली करके फरार हो गई। इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। वहीं आसपास के इलाके में तफ्तीश करने पर नौकरानी द्वारा पहले भी इस तरह की चोरी किए जाने की बात का पता चली।
