रायबरेली: राशन वितरण में धांधली पर कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। आईमजहनियां गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।गांव के कमलेश कुमार, रामेश्वर, संतलाल, पप्पू पाल, बदलू, लोकेश चंद्र, देशराज, संतोष कुमार, अशोक कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी राशन वितरण प्रणाली के कोटेदार फूलचंद द्वारा …

रायबरेली। आईमजहनियां गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।गांव के कमलेश कुमार, रामेश्वर, संतलाल, पप्पू पाल, बदलू, लोकेश चंद्र, देशराज, संतोष कुमार, अशोक कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी राशन वितरण प्रणाली के कोटेदार फूलचंद द्वारा गरीबों में वितरण किया जाने वाले राशन के लिए बायोमेट्रिक मशीन पर ग्रामीणों के अंगूठे तो लगवा लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया जाता।

इसकी शिकायत इन्होंने पहले भी उप जिलाधिकारी से की थी। जिस पर एसडीएम ने कोटे को निरस्त करते हुए चयन तक पड़ोसी गांव शुकुरूल्ला कोटेदार से संबद्ध कर दिया था। जिसके बाद कोटेदार की ओर से शुकुरूल्ला पुर गांव के कोटेदार को बायोमेट्रिक मशीन नहीं दिया। और बिना राशन का उठान किए ही बायोमेट्रिक मशीन पर गांव के लोगों के अंगूठे लगवाए जा रहे है।

इसी कारण ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

रायबरेली: छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा

ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर नहर किनारे झाड़ियों से अवैध असलहों का जखीरा पकड़ा है। छापेमारी में  निर्मित व अर्ध निर्मित आधे दर्जन तमंचों के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीरामपुर नहर पुल के पास झाड़ियों में अवैध असलहा बनाने का कारखाना चल रहा है।

पूरी खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा अवैध असलहों का जखीरा

संबंधित समाचार