रायबरेली: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, अलाव न जलने से गरीब परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर की बर्फीली हवा से सर्दी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सड़कों पर रात गुजारने वालों के लिए सर्दी चुनौती बन गयी है। अभी तक न तो अलाव जले हैं और न कहीं सरकारी कंबलों का कहीं अता-पता है। हर साल ठंडी के मौसम में राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद सार्वजनिक स्थानों …

रायबरेली। उत्तर की बर्फीली हवा से सर्दी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सड़कों पर रात गुजारने वालों के लिए सर्दी चुनौती बन गयी है। अभी तक न तो अलाव जले हैं और न कहीं सरकारी कंबलों का कहीं अता-पता है। हर साल ठंडी के मौसम में राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाता है। इसके बावजूद अभी तक जिम्मेदारों नहीं जाग सके हैं। पूरी प्रक्रिया कागजों पर ही नजर आ रही है।

मंगलवार को भीषण सर्दी रही। सुबह कोहरा पड़ा तो उसके बाद पूरे दिन गलन रही। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। वहीं अलाव न जलने से गरीब तबका परेशान रहा।

बस स्टेशन परिसर में कहीं पर अलाव जलता नहीं है। इस कारण बस का इंतजार करने वाले यात्री भी सिकुड़े रहते हैं। रेलवे स्टेशन और सुपर मार्केट में अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। यहां पर सुविधाओं के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई। यहां पर सबसे अधिक चहल पहल होती है, लेकिन अभी तक अलाव जलाने की सुध किसी को नहीं आई है। सर्द रातों में सफर के दौरान कंपकंपाते राहगीर राहत पाने के लिए चाय की दुकान और होटल ढूंढते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें- ओमीक्रोन से उबरे उद्योगपति अब रहेंगे 14 दिन तक पृथक-वास में

नगर पालिका परिषद से प्रभारी अधिशासी अधिकारी गिरीश बहादुर सिंह ने कहा कि अलाव जलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक-दो दिन में चिन्हित स्थान पर जलने लगेंगे।

पूर्व विधायक ने बांटे कंबल

सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने 200 कंबल वितरित किए।  तेजगांव कांप्लेक्स में अनूप सिंह व गोपाल बाबू, तेजगांव स्थित आवास पर करन सिंह इस काम को देख रहे हैं। नगर पंचायत में सभासद राघवेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि छह दिन में एक हजार कंबल वितरित किए जा चुके हैं। पूर्व विधायक ने समृद्ध लोगों से आग्रह किया है कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

संबंधित समाचार