कर्नाटक: चिक्कबल्लापुर में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट स्थित चिक्कबल्लापुर जिले में बुधवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट और सात बजकर 15 मिनट पर आए भूकंपों का केंद्र मांडिकल …

बेंगलुरु। कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट स्थित चिक्कबल्लापुर जिले में बुधवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट और सात बजकर 15 मिनट पर आए भूकंपों का केंद्र मांडिकल और भोगपार्थी गांवों के निकट था।

इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 और तीन मापी गई। केएसएनडीएमसी ने एक बयान में बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और झटके अधिकतम 10 किलोमीटर से 15 किलोमीटर तक के दायरे में महसूस किए गए होंगे।

बयान में कहा गया, ”इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय समुदाय को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर मामूली झटके महसूस किए जा सकते हैं। समुदाय को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि तीव्रता कम है, और विनाशकारी नहीं है।” इससे पहले, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बेंगलुरू से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में दो भूंकप आने की जानकारी ट्वीट की थी।

इसे भी पढ़ें…

राज्यसभा: कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव