चित्रकूट: रोजगार मेला आयोजित कर किया गया अभ्यर्थियों का चयन
चित्रकूट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। जिसमें जय भारत मारुती उद्योग, ब्लू हाउण्ड सेक्यूरिटी, कालविन मैनेजमेन्ट लिमिटेड, मदरशन, वर्धमान लिमिटेड प्रमुख थी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आईटीआई कार्यशाला में कैरियर …
चित्रकूट। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में मंगलवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। जिसमें जय भारत मारुती उद्योग, ब्लू हाउण्ड सेक्यूरिटी, कालविन मैनेजमेन्ट लिमिटेड, मदरशन, वर्धमान लिमिटेड प्रमुख थी।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आईटीआई कार्यशाला में कैरियर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में प्रधानाचार्य आईटीआई विवेक कुमार तिवारी, जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ पी पी सी शर्मा, प्रबंधक अरूणेन्द्र कुमार शुक्ला व डायरेक्टर आरसेटी तुलसीराम द्वारा अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार जॉब का चयन करने और निष्ठा, परिश्रम एवं ईमानदारी के साथ रोजगार करने का मार्गदर्शन दिया गया। उनको प्रतिभाग करने वाले नियोक्ता के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता एवं कम्पनी के प्रोफाइल इत्यादि के बारे में अवगत कराया गया।
साथ ही स्वतः रोजगार के लिये विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण एवं ऋण योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गयी। वृहद रोजगार मेले में लगभग 600 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 153 लोगों का कंपनियों के द्वारा चयन किया गया।
रायबरेली: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, अलाव न जलने से गरीब परेशान
उत्तर की बर्फीली हवा से सर्दी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सड़कों पर रात गुजारने वालों के लिए सर्दी चुनौती बन गयी है। अभी तक न तो अलाव जले हैं और न कहीं सरकारी कंबलों का कहीं अता-पता है। हर साल ठंडी के मौसम में राजस्व विभाग और नगर पालिका परिषद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाता है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, अलाव न जलने से गरीब परेशान
