लखनऊ से रोजाना सफर करने वालों के लिए रेलवे ने दी बड़ी सौगात, जानें क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  कोरोना के बाद से ही अनारक्षित टिकट बंद हो रखे हैं। अब करीब 21 महीने के लंबे इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को या आदेश जारी कर दिया कि उत्तर रेलवे ने दैनिक यात्रियों को अनारक्षित श्रेणी वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। एमएसटी से सफर करने वाले दैनिक यात्री अब …

लखनऊ।  कोरोना के बाद से ही अनारक्षित टिकट बंद हो रखे हैं। अब करीब 21 महीने के लंबे इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को या आदेश जारी कर दिया कि उत्तर रेलवे ने दैनिक यात्रियों को अनारक्षित श्रेणी वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

एमएसटी से सफर करने वाले दैनिक यात्री अब उन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे, जिनमें केवल अनारक्षित श्रेणी वाली बोगियां होंगी। लेकिन, पुष्पक एक्सप्रेस जैसी आरक्षित श्रेणी वाली ट्रेनों में अभी एमएसटी से सफर करने की अनुमति नहीं मिल पाई है।

आपको बता दें कि रेलवे ने कोविड-19 से पहले जो रेलवे की व्यवस्था थी उसी को बहाल करते हुए पैसेंजर ट्रेनों, इंटरसिटी और केवल साधारण बोगियों वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट की यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में कोरोना महामारी के कारण पूरा देश थम सा गया था, संपूर्ण लॉकडाउन के बाद से ही दैनिक यात्रियों की यात्रा पर भी रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब उत्तर रेलवे के लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर रेल मंडल की अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेनों में तत्काल प्रभाव से एमएसटीसी यात्रा के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश से करीब 40000 दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।

पढ़ें- आज विधानसभा में पेश होगा लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान संबंधी विधेयक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ से कानपुर रेल खंड पर करीब 22000 एमएसटी धारक यात्री करते हैं। इसी तरह से लखनऊ से रायबरेली, लखनऊ से सीतापुर, लखनऊ से शाहजहांपुर और लखनऊ से अयोध्या रूट पर दैनिक यात्रियों की संख्या लगभग 18 से 19 हजार है।

हालांकि, रेलवे ने पिछले दिनों ही लखनऊ से कानपुर और सुल्तानपुर के लिए पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत भी की थी। सुबह कानपुर के लिए अनारक्षित मेमू ट्रेन के अलावा प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का संचालन भी किया जा रहा है। रेलवे ने वाराणसी इंटरसिटी सहित कई इंटरसिटी ट्रेन उसे सेकंड सेटिंग क्लास की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

संबंधित समाचार