SSC CGL 2021: कल जारी होगा नोटिफिकेशन, 23 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज है। कर्मचारी चयन आयोग, SSC कल यानी 23 दिसंबर 2021 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in पर SSC CGL 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया …

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गुड न्यूज है। कर्मचारी चयन आयोग, SSC कल यानी 23 दिसंबर 2021 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in पर SSC CGL 2021 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आवेदन कर पाएंगे।

सभी छात्रों को बता दें कि SSC CGL 2021 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2022 रहेगी। परीक्षा के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन से प्राप्त हो सकेगी।

गौरतलब है कि SSC CGL 2021 परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। जिसके माध्यम से हजारों रिक्त पद भरे जाते हैं।

इसे भी पढ़ें…

Government Jobs: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 10वीं और 12वीं पास को दिया गोल्डन मौका, जल्दी करें अप्लाई

संबंधित समाचार