हरदोई: छात्र की पिटाई कर बनाया बंधक, तहरीर मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच
हरदोई। स्कूल में शरारत करने वाले छात्र को बेरहमी से पीटने और फिर उसे कई घंटे कमरे में बंद कर बंधक बनाने से लोगों में काफी गुस्सा है। मामला सुरसा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बीकापुर का है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि संविलियन स्कूल बीकापुर में दूसरी …
हरदोई। स्कूल में शरारत करने वाले छात्र को बेरहमी से पीटने और फिर उसे कई घंटे कमरे में बंद कर बंधक बनाने से लोगों में काफी गुस्सा है। मामला सुरसा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बीकापुर का है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि संविलियन स्कूल बीकापुर में दूसरी कक्षा का छात्र मयंक पुत्र प्रतिकूल कुमार मंगलवार को स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच मयंक ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा प्रज्ञा से कुछ शरारत कर दी।प्रज्ञा ने इसकी शिकायत मास्साब प्रतीक कुमार से की।
बताते है कि शिकायत सुनते ही मास्साब आग-बबूला हो गए। उन्होंने मयंक की पिटाई ही नहीं की बल्कि उसे प्रज्ञा के साथ दिन के 11 बजे से दोपहर के ढ़ाई बजे तक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीन बजे के बाद जब घर पहुंचा तो उसने इस बारे में अपने पिता को बताया।
प्रतिकूल कुमार का कहना है कि बुधवार की सुबह उसने स्कूल पहुंच कर इस बारे में प्रधानाध्यापक संदीप कुमार से शिकायत की। लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी है। इस बारे में एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हरदोई: जिला जेल में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला जेल में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कारागार का निरीक्षण व प्ली बारगेनिंग विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण सचिव अलका पांडे द्वारा जिला कारागार के बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: जिला जेल में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
