रामपुर : जिले भर के 198 खनन माफिया को नोटिस जारी
रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में अवैध खनन कारोबारियों पर प्रशासन का शिंकजा कसना शुरू हो गया है। खनन अधिकारी ने जिले भर के 198 माफिया को नोटिस जारी कर दिया है। अगर यह माफिया जल्द से जल्द नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से माफिया में हड़कंप …
रामपुर, अमृत विचार। जिले भर में अवैध खनन कारोबारियों पर प्रशासन का शिंकजा कसना शुरू हो गया है। खनन अधिकारी ने जिले भर के 198 माफिया को नोटिस जारी कर दिया है। अगर यह माफिया जल्द से जल्द नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
स्वार, टांडा, मसवासी के अलावा अन्य तहसीलों में सुबह से लेकर शाम तक नदियों और घाटों पर अवैध रुप से खनन का धंधा चल रहा है। इसकी शिकायत लगातार जिलाधिकारी को मिल रही थी। डीएम ने पिछले दिनों खनन को रोकने के लिए एक टीम भी गठित की थी। उसके बाद खनन माफिया में हड़कंप मच गया था।
इस दौरान टीम ने रात-रात भर छापे मारकर कई स्टोशन क्रेशर और वाहनों को सीज कर दिया था। लेकिन उसके बाद भी खनन माफिया नदियों में जेसीबी चलवाकर रेत को जगह-जगह डंप कर रहे हैं। अब प्रशासन ने अवैध रुप से खनन करने वाले 198 माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन सभी को खनन विभाग द्वारा नोटिस कर दिए हैं। उसके बाद से खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। अब भी खनन माफिया कोहरे का फायदा उठाते हुए रात के अंधेरे में खनन के वाहन निकाल रहे हैं।
