पूर्व सीएम हरीश रावत ले सकते हैं राजनीति से संन्यास, पांच जनवरी को हो सकता है ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो चुकी है। जिसकी वजह से कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत अब राजनीति से ही संन्यास ले सकते है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिसयल बयान …

देहरादून। उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो चुकी है। जिसकी वजह से कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत अब राजनीति से ही संन्यास ले सकते है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई ऑफिसयल बयान नहीं है। मगर वह पांच जनवरी को इस संन्यास के बारे में घोषणा कर सकते है। जिसकी वजह से अब कांग्रेस में हलचल और बढ़ चुकी है।

चुनाव टिकटों को लेकर बंटवारे से नाराज
सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में रावत राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। कहा ज रहा है कि वे विधानसभा चुना में टिकटों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे है। हालांकि चर्चा यह भी है कि रावत सिर्फ पार्टी पर एक प्रेशर बना रहे है जिससे वह खुद सीएम का चेहरा बना रहे।

रावत ने किया था ट्वीट
हरीश रावत ने जब से ट्वीट किया है तब से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है। कांग्रेस में टिकटों को लेकर तमाम तरह के कायास लगने शुरू हो चुके है। रावत ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। हालांकि अब पांच जनवरी को तय होगा कि हरीश रावत सन्यास लेंगे या फिर उनका केवल यह एक पार्टी पर प्रेशर है।

संबंधित समाचार