भाजपा ने सपा पर लगाया चुनाव में अवैध धन से फंडिंग कराने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) पर अवैध धन से फंडिंग कराने का आरोप लगाते हुये कहा है कि हाल ही में सपा नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी से सपा नेताओं के मंसूबे नाकाम होने के कारण ही विरोधी खेमे में बौखलाहट है। …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) पर अवैध धन से फंडिंग कराने का आरोप लगाते हुये कहा है कि हाल ही में सपा नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी से सपा नेताओं के मंसूबे नाकाम होने के कारण ही विरोधी खेमे में बौखलाहट है।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि आयकर छापे में चार सौ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति के खुलासे में अखिलेश भी हिस्सेदार हैं। सिंह ने अखिलेश और उनके परिवार की आय की जांच करने की मांग करते हुये कहा कि सपा ने छापेमारी में जब्त हुये अवैध धन से चुनावी फंडिंग की तैयारी की थी।

पढ़ें: आईआईटी कानपुर के मेधावियों को मिले करोड़ों पैकेज के ऑफर

लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएं। इसीलिये सपा खेमे में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि अखिलेश चुनाव का बहाना बनाकर टैक्स चोरों का बचाव करके छापे के नाम पर जनता की सहानुभूति बंटोरने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि आयकर छापे से सपा के भ्रष्टाचार की पुष्टि हो गयी है।

लखनऊ: विदेशी आक्रांताओं की निशानियां मिटाने के लिये आंदोलन करेगी हिन्दू महासभा

काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि मथुरा समेत देश में हिन्दू धार्मिक स्थलों से विदेशी आक्रांताओं की निशानियों को मिटाने के लिये हिन्दू महासभा एक तय रणनीति के तहत आन्दोलन शुरू करेगी। लखनऊ के पटेल पार्क में हुये सभा के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिदंडी महाराज ने बुधवार को कहा कि हिन्दू महासभा देश की राजनीति में खुद को स्थापित करने के लिये जन-जागरण अभियान चलायेगी। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार